*जालंधर लोकसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में माहौल: तरुण चुग*

देश पंजाब
Spread the love

जालंधर : 18 अप्रैल* (The Mirror Punjab)-भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव श्री तरुण चुग ने बयान जारी करते हुए कहा कि जालंधर लोकसभा उपचुनाव में मजबूती से लड़ रही है भाजपा निश्चित रूप से विजय प्राप्त करेगी। लोगों में भाजपा के प्रति आकर्षण है और धरातल पर लोगों के बीच उसका प्रभाव साफ दिख रहा है।

चुग ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में पूरे देश में पार्टी आगे बढ रही है। और मोदी जी और भाजपा का सपना है देश में कैसे समृद्धि आए, सबसे अन्तिम पंक्ति में व्यक्ति को कैसे लाभ मिले, इसी दर्शन के तहत आज देश के 80 करोड़ लोगों को राशन मिल रहा है। महिला, गरीब, शोषित, एस सी, एस टी का सम्मान व उनके कल्याण के लिए कई दर्जन योजनाएं चल रही है और उनका लाभ आम जन तक पहुंच रहा है। 

श्री चुग ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस आज भूतकाल की पार्टी बन गईं है। सभी बड़े नेता पार्टी छोड़कर जा रहे हैं। कांग्रेस के लोग ही कांग्रेस से हताश और निराश हो गए हैं,। आज कॉन्ग्रेस पार्टी में केवल परिवार वाद, भ्रष्टाचार को संरक्षण देना, अहंकार, और तुष्टिकरण की राजनीती कांग्रेस का परिचय बन गया है। वही आम आदमी पार्टी पर पंजाब के लोगों ने जो भरोसा किया, उससे दिन प्रतिदिन लोगों का मोह भंग हो रहा है। और आगमी चुनाव में जनता आम आदमी पार्टी और कांगेस को उसका जवाब देगी। 

चुग ने जालंधर लोकसभा के मतदाताओं से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की और कहा कि राष्ट्रहित में भाजपा के पक्ष में मतदान करें ताकि देश मोदी जी के नेतृत्व में और अधिक तेज़ी से प्रगति के पथ पर आगे बढ सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *