*दिल्ली के द्वारका स्थित प्रसिद्ध वेंकटेश्वर अस्पताल में लिवर ट्रांसप्लांट से जलंधर के दो निवासियों को नया जीवन मिला*

Uncategorized
Spread the love

Jalandhar( The Mirror Punjab)-जलधर के 2 निवासी जो वेंकटेश्वर अस्पताल द्वारा पटेल अस्पताल जलंधर में आयोजित लिवर ट्रांसप्लांट ओपीडी के फॉलोअप में थे। डॉ. वरुण गुप्ता ने मरीजों को गंभीर लिवर की समस्या को पहचाना और लिवर ट्रांसप्लांट की सिफारिश की। ट्रांसप्लांट ओपीडी में सीनियर लिवर ट्रांसप्लांट विशेषज्ञ ने मरीजों और परिवारको दोनों के साथ चर्चा की और उन्हें लिवर प्रत्यारोपण के बाद होने वाले लाभ को समझने में मदद की।

दोनों मरीजों ने लिवर ट्रांसप्लांट का फैसला किया और नई दिल्ली के वेंकटेश्वर अस्पताल में भर्ती कराया। सफल तिवर प्रत्यारोपण के साथ दोनों रोगियों को छुट्टी दे दी गई और अब वे स्वस्थ जीवन जी रहे हैं।

पटेल अस्पताल जालंधर के वरिष्ठ गैस्ट्रोएन्टेरोलॉजिस्ट डॉ वरुण गुप्ता ने कहा कि भारत में अंगदान की दर आवश्यकता की तुलना में बहुत कम है इसलिए हमें जीवित दाता लिवर ट्रांसप्लांट पर अधिक निर्भर रहना चाहिए जहां रोगियों के रिश्तेदार स्वेच्छा से अपना लिवर दान करते हैं ताकि बाद में प्रत्यारोपण किया जा सके। डॉ. वरुण गुप्ता के अनुसार, दोनों मामले लंबे समय से उनके साथ है और मामलों के इलाज के लिए सभी उचित दवाएं दी गई। लेकिन एक निश्चित समय पर डायनोस्टिक रिपोर्ट के साथ यह मानााया कि रोगी के पास एकमात्र विकल्प लीवर प्रत्यारोपण था। इसलिए डॉ वरुण गुप्ता ने आगे की उपचार योजना के लिए मामलों को वेंकटेश्वर अस्पताल, नई दिल्ली के लीवर ट्रांसप्लांट विशेषज्ञ के पास भेजा।

प्रेस कॉन्फ्रेस में वेंकटेश्वर अस्पताल, नई दिल्ली के वरिष्ठ लिवर प्रत्यारोपण विशेषज्ञ डॉ. विशाल चौरसिया ने जीवित दावा लिंवर प्रत्यारोपण के लिए प्रकाश डाला, आमतौर पर प्रथम श्रेणी के रिश्तेदार जैसे बेटा, बेटी, पति या पत्नी या ‘परिवार का कोई अन्य सदस्य पसंदीदा विकल्प होते हैं। श्री श्याम लाल के मामले में मरीज के बेटे, राहुल ने लीवर दिया और मरीज़ के बेटे, राहुल ने न केवल अपने तीवर का एक हिस्सा दान करने की इच्छा जताई, क्योंकि यह सभी मानदंडों पर खरा उतरता था, बल्कि उसने अपने माता-पिता को भी इसके लिए राजी किया, क्योंकि शुरुआत में, वे अपने बेटे को दान करने की अनुमति देने में सहज नहीं थे क्योंकि उन्हें इस तरह के दान के बारे में गलत धारणाएं थीं। दूसरा मरीज श्री सिमरजीत की पत्नी ने अपना लीवर देकर अपने पति की जान बचाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *