*विधायक सुशील रिंकू के हक में भाजपा के कई परिवार कांग्रेस में शामिल*

Uncategorized
Spread the love

जालंधर (The Mirror Punjab)- विधानसभा हलका जालंधर वेस्ट के कांग्रेस प्रत्याशी और विधायक सुशील कुमार रिंकू की लोकप्रियता लगातार बढ़ती जा रही है। उनके चुनाव प्रचार ने जोर पकड़ लिया है। विभिन्न राजनीतिक पार्टियों से जुड़े वर्कर और समर्थक विधायक रिंकू से प्रभावित होकर कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं। बुधवार को भी बाजवा कालोनी में पार्षद लखबीर सिंह की अगवाई में भाजपा के कई परिवार पार्टी छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए। जिन्हें विधायक सुशील कुमार रिंकू ने कांग्रेस के परने पहना कर पार्टी में शामिल कराया।

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल होने वाले टोनी, निशान सिंह, सरबजीत सिंह, सोनी बाजवा और सीटू ने विधायक सुशील रिंकू का धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि पंजाब में कांग्रेस ने लोक हित में बहुत अच्छे फैसले लेकर लोगों को बड़ी राहत दी है। सीएम चरनजीत सिंह चन्नी ने 3 रुपए प्रति यूनिट बिजली सस्ती करके और पैट्रोल व डीजल के दामों को कम करके बहुत ही नेक काम किया। इसी तरह वेस्ट हलके में कांग्रेस के विधायक सुशील कुमार रिंकू ने बहुत ही शानदान विकास काम किया। आज वेस्ट के अगर हालात सुधर रहे हैं तो वह सिर्फ सुशील कुमार रिंकू के कारण ही हैं। रिंकू के किए कामों से वह लोग बहुत प्रभावित हैं। इसलिए वह भाजपा को अलविदा कहकर कांग्रेस में शामिल हुए हैं।

पार्षद लखबीर सिंह बाजवा ने कहा कि सुशील रिंकू ने एक युवा नेता होने के साथ-साथ लोगों के हमदर्द के रूप में भी लोगों में अपनी पहचान बनाई है। उनके काम करने के तरीका अन्य नेताओं से बहुत अलग है। वह लोगों के बीच विचरते हैं। उनके दुख सुख में खड़े रहते हैं। इसलिए लोग उन्हें बहुत प्यार करते हैं। इन परिवारों ने भी इसी कारण रिंकू के हक में कांग्रेस में शामिल होने की अपील की थी। इस मौके पर मीटिंग में राहुल बाजवा, राकेश कुमार, हैदर, रोहित प्रॉपर्टी, अनिल शर्मा, हरमीत मान, राजिंदर कुमार काला, चन्नी प्रॉपर्टी, कुलविंदर सिंह किंदा और मोहिंदर सिंह मंड भी मौजूद थे।

इसी तरह विधायक सुशील रिंकू ने संत नगर में मीटिंग की। इस चुनावी सभा का आयोजन पार्षद पुत्र अनमोल ग्रोवर ने किया था। जिसमें विधायक सुशील रिंकू के लिए वोट मांगे गए। अनमोल ने कहा कि विधायक सुशील रिंकू ने हलके के हर वार्ड में काम कराया। किसी के साथ कोई भेदभाव किए बिना ही विकास काम करवाए। उनकी बदौलत ही आज हलके में बड़े काम हो रहे हैं। आने वाले समय में यह विकास काम और भी तेजी से चलाए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *