

जालंधर 11 अक्टूबर (The Mirror Punjab) इस समय जालंधर के कस्बा भोगपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है जहां स्कूल की बस और कार की मामूली टक्कर के बाद कार चालक और उसके साथियों ने स्कूल में जबरन घुसकर स्कूल के ट्रांसपोर्ट इंचार्ज और ड्राइवर के साथ मारपीट करने की वीडियो वायरल हुई है। उधर घटना की सूचना मिलते ही थाना भोगपुर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है खबर लिखे जाने तक स्कूल के बाहर हंगामा हो रहा था। बताया जा रहा है स्कूल के ट्रांसपोर्ट इंचार्ज और ड्राइवरों पर हमला करने वाले आपस में रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार भोगपुर स्थित डिप्स स्कूल के गाड़ी बच्चों को उनके घर छोड़ने जा रही थी इसी दौरान एक कार के साथ मामूली टक्कर हो गई जिसमें कार चालक की बंपर टूट गई और बस चालक ने कार के बंपर ठीक करके देने की भी बात गई लेकिन इसी दौरान कार चालक ने अपने रिश्तेदारों को साथ लेकर स्कूल के अंदर घुसे और ट्रांसपोर्ट इंचार्ज और वहां पर खड़े ड्राइवरों से मारपीट की वायरल वीडियो में कार चालक गमला उठाकर मारते हुए नजर आ रहा है उधर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।





