*फिल्लौर के मशहूर नर्सिंग होम पर लगे गलत स्कैनिंग करने के आरोप*

देश पंजाब
Spread the love

जालंधर (The Mirror Punjab)-डॉक्टरों के पवित्र पेशे को बदनाम करने में लगे कुछ डाक्टर अभी भी अपने गलत काम करने से बाज नहीं आ रहे हैं। अब जिले के फिल्लौर क्षेत्र में पड़ते मशहूर अरोड़ा नर्सिंग होम पर गलत स्कैनिंग करने के आरोप लगे हैं।

गन्ना पिंड के रहने वाले रामजी दास ने जालंधर के पंजाब प्रेस क्लब में प्रेसवार्ता करते हुए आरोप लगाया कि अरोड़ा नर्सिंग होम के डा. सतीश अरोड़ा ने उनकी पत्नी रीटा कुमार के पेट की स्कैनिंग की तो गुर्दे में 6.2 एमएम की पथरी बताकर उन्हें डरा कर तुरंत ऑपरेशन करवाने को कहा। उन्होंने अपनी पत्नी रीटा कुमार की 5 जुलाई दिन बुधवार को चार स्कैनिंग सेंटरों से स्कैनिंग करवाई, जिसमें से तीन स्कैनिंग सेंटरों की रिपोर्ट में मामूली सोजिश बताई गई, जबकि अरोड़ा नर्सिंग होम के डा. सतीश अरोड़ा से स्कैनिंग करवाई तो गुर्दे में 6.2 एमएम की पथरी बताई गई। रामजी दास ने इस संबंध में पुलिस प्रशासन को शिकायत दर्ज करवाई है और इंसाफ की गुहार लगाई है। पुलिस को दी शिकायत में उन्होंने आरोप लगाया कि डाक्टर ने जानबूझ कर उन्हें गलत रिपोर्ट बनाकर दी और ऑपरेशन का डर दिखाकर पैसे वसूलने का काम किया। उन्होंने जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, मुख्यमंत्री तथा सेहत विभाग को डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं अरोड़ा नर्सिंग होम के MBBS डा. सतीश कुमार ने इन सभी आरोपों को गलत बताते हुए कहा कि उन्होंने कोई भी गलत रिपोर्ट नहीं दी। अगर मरीज को कुछ गलत लगा तो वह उनसे वापस आकर जांच करवा सकते थे। इस संबंध में जालंधर के सिविल सर्जन रमन शर्मा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि 3 मेंबरी कमेटी गठित की गई है जो इस मामले को जांच करेगी अगर डॉक्टर दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *