*हम तो डूबेंगे सनम तुमहे भी ले डूबेंगे, भाजपा के छोटू भैया नेता बने हार का कारण*

देश पंजाब
Spread the love

Jalandhar (The Mirror Punjab)

(विशेष रिपोर्ट )
जालंधर लोकसभा उपचुनाव में हार का सामना करने वाली भारतीय जनता पार्टी के लिए 2024 लोकसभा उपचुनाव में राह दिक्कत भरी होगी l जहां जालंधर लोकसभा उपचुनाव में भारी हार का सामना देखने को मिला, कर्नाटक व शिमला में भी भारतीय जनता पार्टी को भारी हार का सामना करना पड़ा l जो कि लोकसभा 2024 चुनावों में भारतीय जनता पार्टी के लिए अभी से संभलने के संकेत दर्शा रहे हैं / लोकसभा चुनाव 2014- 2019 मैं भारतीय जनता पार्टी जहां भारी बहुमत से जीत कर केंद्र में सरकार बनाई थी / वही अब बीते दिनों को चुनाव को देखा जाए तो यूपी के निकाय चुनाव के इलावा भारतीय जनता पार्टी पहले शिमला फिर कर्नाटक के चुनाव बुरी तरह से हावी है / जिससे भारतीय जनता पार्टी को आने वाले लोकसभा चुनावों में या उससे पहले होने वाले पंजाब के नगर निगम चुनावों में अपनी साख बचाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ेगी / यदि देखा जाए तो जमीनी स्तर पर आम आदमी पार्टी लगातार भारतीय जनता पार्टी व कांग्रेस पर हावी हो रही है / जिससे भारतीय जनता पार्टी की नगर निगम चुनावों में भी राहत दिक्कत भरी होगी / पुरानी इतिहास को देखा जाए तो भारतीय जनता पार्टी हमेशा पंजाब अकाली-भाजपा गठबंधन के साथ रहकर ही विजय हुई है l अकेले अपने दम पर अभी तक भारतीय जनता पार्टी पंजाब में अपना वर्चस्व कायम नहीं बना पाई है l सूत्रों की मानें तो आने वाले निगम चुनाव हो या लोकसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी दोबारा अकाली दल से गठबंधन कर सकती हैं l यहां यह भी बता देगी लोकसभा उपचुनाव में केंद्र की ओर से फंड तो काफी जारी किया गया था l लेकिन चर्चा तों यहां तक फैली हुई है की निकले स्तर पर जनता व एडवर्टाइजमेंट के लिए मीडिया को नहीं बांटा गया l जिसका खजामा भारतीय जनता पार्टी को भुगतना पड़ा है l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *