जालंधर( The Mirror Punjab)- विधानसभा हलका जालंधर वेस्ट के विधायक सुशील कुमार रिंकू ने ही पांच दशकों से पिछले हुए वेस्ट हलके को विकास की डगर पर आगे बढ़ाया। उन्होंने इस हलके की तस्वीर को ही बदल दिया है। अब तो लोग भी कहने लगे हैं कि मेरा हलका बदल रहा है। अभी तो विकास शुरू हुआ है, अभी बहुत विकास होना बाकी है। विधायक सुशील रिंकू ही वेस्ट हलके को बेस्ट बना सकते हैं। यह दावा वार्ड-42 की पार्षद व विधायक सुशील रिंकू की धर्मपत्नी डा. सुनीता रिंकू ने किया। वह अपने पति सुशील रिंकू के लिए घर-घर जाकर वोट मांग रही थीं।

उन्होंने शनिवार को रसीला नगर के रोज गार्डन से अपनी डोर-टू-डोर कैंपेन की शुरुआत की। इसके बाद वह वार्ड-45 के बस्ती नौ स्थित वाल्मीकि मोहल्ला में गईं। जहां लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया। उन्होंने आश्वासन दिया कि जिस तरह विधायक सुनील रिंकू ने पांच साल हलके की सेवा की है। हलके में विकास कराया है। वह ही उनके अगले विधायक होंगे। वह लोग रिंकू को दोबारा जीता कर विधायक बनाएंगे।

इसके बाद सुनीता रिंकू ने निजात्म नगर मंदिर व गुरुद्वारा साहिब में माथा भी टेका। अपने पति की जीत की अरदास भी की। अंत में वह ओल्ड दशहरा ग्राउंड में डोर टू डोर कैंपेन के लिए पहुंचीं। लोगों से उन्होंने विधायक सुशील रिंकू को ही वोट देने के लिए अपील की। उन्होंने कहा कि वेस्ट हलके के लोग उनके परिवार का हिस्सा है। उनको उम्मीद है कि इस बार भी रिंकू को सभी लोग मिलकर भारी लीड दिलाएंगे।





