जालंधर 6 अगस्त ( jaspal kainth)-फिरोजपुर कैंटोनमेंट बोर्ड भ्रष्टाचार को लेकर कई बार सुर्खियों में रहा है कुछ वर्ष पहले वहां सीबीआई का रेड भी पढ़ा था और भ्रष्टाचार से जुड़ा एक और मामला सामने आया है।
फिरोज़पुर कैंटोनमेंट बोर्ड में सेनेटरी इंस्पेक्टर तथा एलडीसी मामले में की गई गड़बड़ी को लेकर तत्कालीन सीईओ सहित अन्य चार और मुलाजिमों पर 420 तथा 120 बी के तहत मामला दर्ज किया गया है और उन्हें 6 सितंबर तक कोर्ट में पेश होने के लिए निर्देश दिए गए हैं। फिरोजपुर निवासी पुनीत सूद ने भर्ती में गड़बड़ी को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दर्ज की थी। उच्च न्यायालय की तरफ से निर्देश दिए गए कि इस मामले को जिला कोर्ट में दायर किया जाए। पुनीत सूद ने कैंट बोर्ड अधिकारियों द्वारा अपने चहेतों को दस्तावेज की जांच किए बगैर नौकरी देने और दस्तावेजों में पाई गई अनियमितता के चलते फिरोजपुर जिला कोर्ट में याचिका दर्ज की। और कोर्ट ने सभी को 6 सितंबर को कोर्ट में तलब होने के लिए कहा।
2018 में कैंटोनमेंट बोर्ड दफ्तर में भी भर्ती हुई थी जिसमें जाली दस्तावेजों को लेकर कैंट बोर्ड के कई अधिकारी विवादों के घेरे में रहे थे। और एजेंसियों को भनक लगने पर जब जांच की गई तो उससे पहले कैंट बोर्ड अधिकारियों ने उन लोगों से हस्ताक्षर करवा लिए जिन लोगों को जाली दस्तावेज के जरिए नौकरी दी थी अब इस मामले की जांच करवाने के लिए कई संस्थाएं सक्रिय हो गई हैं





