कपूरथला (The Mirror Punjab) -देश में मसीही भाईचारे को एकमंच पर लाने एवं क्रिश्यन समुदाएं को दरपेश समस्याओं व परेशानियों को बातचीत से सुलझाने के मकसद से गठित की गई पेंटीकास्टल क्रिश्चियन प्रबंधक कमेटी (पीसीपीसी) की पहली कन्वेंशन 10 नवंबर को ओपन डोर चर्च खोजेवाल में चीफ पास्टर हरप्रीत दियोल की अगुवाई में आयोजित की जा रही है, जिसमें उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों के 700 से अधिक पास्टर शिरकत करेगे। इसके अलावा इस मौके पर आयोजित क्रिसमस मेले में देश विदेश से हजारों प्रभू प्रेमी भी विशेष तौर पर उपस्थित होगे।
इस उपलक्ष्य में स्थानीय जालंधर रोड़ पर स्थित दा ओपन डोर चर्च खोजेवाल में कई दिनों से तैयारियां चल रही है। संगत के बैठने के लिए विशाल पंडाल तैयार किया जा रहा है, जिसमें करीब एक लाख संगत के बैठने की व्यवस्था होगी। इन तैयारिया का जायला लेने के लिए सोमवार को चीफ पास्टर हरुप्रीत दियोल की अगुवाई में मीटिग कर तैयारियों को अंतिम रुप दिया गया और विभिन्न सेवाओं के लिए प्रबंधकों की डयूटियां लगाई गई। इस मौके पर पेंटीकास्टल क्रिश्चियन प्रबंधक कमेटी (पीसीपीसी) के चेयरमैन एवं ओपन डोर चर्च के चीफ पास्टर हरप्रीत दियोल ने बताया कि 10 नवंबर के समागम में पीसीपीसी का औपचारिक तौर पर उद्घाटन होगा, जिसके अवसर पर उत्तर भारत का मसीह भाईचार बडे स्तर पर शमूलियत करेगा।
उन्होंने बताया कि इस संस्था के गठन का उद्देशय मसीही भाईचारे को संगठित करके उनकी समस्याओं को टेबल टॉक के जरिए सुलझाने के प्रयत्नों को तेज करना है। इस राष्ट्रीय स्तर की संस्था की बुनियाद पंजाब मे खोजेवाल की धरती पर रखी गई है, क्योंकि समय के साथ मसीही समाज के उलझे हुए मसलों को सुलझाने के लिए ऐसेे राष्ट्रीय स्तर की संस्था की बड़ी स्खत जरूरत महसूस हो रही थी। इससे मसीही भाईचारे पर होने वाले अत्याचार, गिरजा घरों, कब्रिस्तानों की जमीनों पर कब्जे और शहरी व ग्रामीण स्तर पर कब्रिस्तान न होने समेत तमाम समस्याओं को एक मंच से उठाया जाएगा और इनको दूर करने के लिए पहल कदमी की जा सके।
उन्होंने बताया कि लगभग एक साल से पीसीपीसी के गठन पर काम चल रहा था जिसके बैनर तले तमाम पास्टर साहिबानों को एक मंच पर लाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कएई मर्तबा कुछ शरारती तत्वों की तरफ से मसीही भाईचारे को गाहे-बगाहे परेशान किया जा रहा है। नस्लीय टिप्पणियां भी की जाती हैं। ऐसे शरारती लोगों पर प्रभु यीशु मसीह के प्रेम व स्दभाव के संदेश से नकेल कसी जाएगी। उन्होंने बताया कि इस कमेटी की ओर से 10 नवंबर दिन बुधवार को द ओपन डोर चर्च खोजेवाल की धरती पर राष्ट्रीय स्तर का समागम करवाया जा रहा है, जिसमें पेंटिकास्टल क्रिश्चियन प्रबंधक कमेटी पंजाब के उद्घाटन के साथ पंजाब के माझा, मालवा व दोआबा के अलावा जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, उत्तर प्रदेश से मसीही प्रचारक शिरकत करेंगे तथा 700 क्लीसियाओं के मुखी भी खास तौर पर पहुंचेंगे।
इस मौके पर पास्टर धर्मेंद्र बाजवा लुधियाना वाइस प्रेसिडेंट पीसीपीसी, पास्टर लखविंदर मट्टू होशियारपुर सचिव पीसीपीसी, बिशप डेविड भारती बठिंडा पीआरओ पीसीपीसी, पास्टर दीपक अमृतसर सलाहकार पीसीपीसी, पास्टर करण वर्मा जालंधर कोषाध्यक्ष पीसीपीसी, पास्टर कुलदीप मैथ्यू फिरोजपुर मेंबर पीसीपीसी, सीनियर पास्टर सोखा मसीह तरनतारन जिला इंचार्ज, मुख्य सलाहकार पास्टर जनक अब्राहम लुधियाना, पास्टर सोम मसीह मुक्तसर जिला इंचार्ज आदि मौजूद थे।





