जालंधर 18 अगस्त (The Mirror Punjab)- पंजाब सरकार द्वारा प्रशासन को भ्रष्टाचार मुक्त करने का दावा उस समय ठूस हो गई जब नगर निगम के सीनियर अधिकारी ने लाखों रुपए की रिश्वत लेकर छप्पड़ की जगह पर 4 मंजिला बिल्डिंग बनाकर अपने ही सरकार को लाखों रुपए का रगड़ा लगा दिया। बताया जा रहा है कि जहां पर बिल्डिंग बनी है वहां पर एक सरकारी स्मार्ट सिटी का पार्क भी बना हुआ है और इसके आसपास भी कुछ लोगों ने कब्जा किया हुआ है इसकी भी जांच हो सकती है लेकिन सबसे हैरानी वाली बात यह है कि यहां पर कुछ वर्ष पहले छप्पड़ हुआ करता था और उसी के पास है एक प्रवासी युवक द्वारा 4 मंजिला अवैध बिल्डिंग बना दिया बताया जा रहा है कि इस बिल्डिंग में 40 कमरे बनाए गए हैं और इन कमरों को किराए में दिया जा रहा है यानी क्वार्टर बना दिया गया है नगर निगम से ना ही इसके नक्शा पास किया गया ना तो सीएलयू फीस जमा कराया गया। क्वाटर मालिक ने नगर निगम के एक सीनियर अधिकारी के साथ मिलकर सरकार को मोटा रगड़ा लगाते हुए उस अफसर की जेब गर्म कर दिया जिस कारण बार-बार शिकायत करने के बावजूद भी आज बिल्डिंग बंद कर लगभग तैयार हो गई यहां अवैध बिल्डिंग बनने के कारण आसपास के रहने वाले लोगों मैं भी भारी रोष पाया जा रहा है टोबरी मोहल्ला के लोगों ने बताया कि कई बार नगर निगम में बिल्डिंग बनने संबंध शिकायत की गई लेकिन एक भी अफसर बिल्डिंग देखने नहीं आया और दिन रात एक कर के उक्त क्वार्टर मालिक द्वारा बिल्डिंग को लगभग तैयार कर दिया। अब देखना यह है कि नगर निगम इस बिल्डिंग पर कब कार्रवाई करती है।





