*स्वर्गीय श्री नरेश कुमार पिपलानी जी की अंतिम अरदास एवं सुखमनी साहिब पाठ के दौरान नम आंखों से श्रद्धांजलि*

Uncategorized
Spread the love

जालंधर, 14 मई ( jaspal kainth )— समाज में अपनी नेकदिली, सादगी और सभी के प्रति प्रेमपूर्ण व्यवहार के लिए जाने जाने वाले स्वर्गीय श्री नरेश कुमार पिपलानी , जिन्होंने 30 मार्च 2026 को इस संसार को अलविदा कह दिया था, की आत्मिक शांति के लिए आज मॉडल टाउन गुरुद्वारा साहिब, जालंधर में दोपहर सुखमनी साहिब जी का पाठ एवं अंतिम अरदास आयोजित की गई।

इस दुखद अवसर पर उनके पुत्र अविनाश पिपलानी एवं परिवार के साथ शोक साझा करने के लिए शहर की कई गणमान्य हस्तियां, व्यापारी वर्ग, मित्र एवं परिचित बड़ी संख्या में उपस्थित हुए। हर आंख नम थी और हर दिल में स्वर्गीय नरेश कुमार पिपलानी जी के प्रति अपार सम्मान और प्रेम दिखाई दे रहा था।

इस अवसर पर प्रसिद्ध कारोबारी नगिंदर गुप्ता, सुरिंदर सिंह, दीपक शर्मा, राहुल गुंबर, चेयरमैन चंदन ग्रेवाल जी, एक्साइज अधिकारी जसप्रीत सिंह, नवजोत भारती, अमन पुरी, रमन भगत, सुनील गुप्ता सहित अनेक गणमान्य लोगों ने पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

सभी ने एक स्वर में कहा कि नरेश कुमार पिपलानी जी एक ऐसी शख्सियत थे, जिन्हें छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, अपने स्टाफ से लेकर बड़े कारोबारियों तक हर कोई दिल से प्यार करता था। उनकी सादगी, मिलनसार स्वभाव और मानवता से भरी सोच हमेशा सभी के दिलों में जीवित रहेगी।

इस अवसर पर उपस्थित समस्त संगत ने वाहेगुरु से अरदास की कि दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान प्रदान करें तथा पीछे रह गए परिवार को इस असहनीय दुख को सहने की शक्ति दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *