जालंधर, 1 अक्टूबर (jaspal kainth): फिल्म प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। गांधी जयंती के खास अवसर पर 2 अक्टूबर को मॉडल टाउन स्थित पीपीआर मॉल में आयान सिनेमा की भव्य शुरुआत होने जा रही है। खास बात यह है कि सिनेमा की शुरुआत बॉलीवुड स्टार अजय देवगन की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘दृश्यम 3’ की स्क्रीनिंग के साथ होगी।
दर्शकों को आधुनिक और बेहतर सिनेमाई अनुभव देने के उद्देश्य से आयान सिनेमा में दो स्क्रीन तैयार की गई हैं। दोनों स्क्रीन पर डिजिटल डॉल्बी साउंड सिस्टम की सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे दर्शकों को शानदार विजुअल्स के साथ दमदार और स्पष्ट साउंड का अनुभव मिलेगा।
आयान सिनेमा की एक स्क्रीन में 144 सीटों की व्यवस्था की गई है, जबकि दूसरी स्क्रीन में 63 सीटों वाला एक्सक्लूसिव रिक्लाइनर ऑडिटोरियम तैयार किया गया है। आरामदायक सीटिंग और आधुनिक सुविधाओं के साथ दोनों ऑडिटोरियम को दर्शकों की सुविधा को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।
आयान सिनेमा के ऑनर श्री मनोहर लाल ने बताया कि सिनेमा को आधुनिक सुविधाओं, बेहतर माहौल और दर्शकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि टिकट की कीमतों के साथ-साथ खाने-पीने की चीजों के दाम भी दर्शकों की जेब पर भारी नहीं पड़ेंगे। उन्होंने दावा किया कि आयान सिनेमा में ऐसे किफायती प्राइस रखे जाएंगे, जो जालंधर के मल्टीप्लेक्स में अब तक देखने को नहीं मिले होंगे।
उन्होंने कहा कि आयान सिनेमा का उद्देश्य दर्शकों को बेहतर माहौल, आरामदायक सीटिंग, शानदार साउंड और किफायती दरों के साथ यादगार फिल्म देखने का अनुभव प्रदान करना है।
‘दृश्यम 3’ जैसी चर्चित फिल्म के साथ आयान सिनेमा की शुरुआत होने से शहर के फिल्म प्रेमियों में खासा उत्साह है। अब सभी की निगाहें 2 अक्टूबर को होने वाली इस भव्य शुरुआत पर टिकी हैं।


