जालंधर, 03 अक्टूबर (jaspal kainth): पंजाब सरकार की ओर से भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई और प्रदेश को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के दावों के बीच जालंधर में अवैध निर्माण का मामला सामने आया है। हनुमान चौक के साथ भट्टा वाली गली में पुराना मड हाउस के अंदर करीब आधा दर्जन करीब कथित तौर पर बिना मंजूरी के मार्किट बनाए जाने की बात सामने आई है।

स्थानीय स्तर पर मिली जानकारी के अनुसार, एक पुराना मुड़ हाउस के अंदर करीब आधा दर्जन दुकान दुकाने बन रही हैं। बताया जा रहा है कि गुपचुप तरीके से अवैध मार्केट बनाकर लेंटर डालने की तैयारी की जा रही है, अधिकारियों को मौके की जांच कर कार्रवाई करनी चाहिए।
वहीं, पूरे मामले में नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में आ गई है। सवाल यह भी उठ रहा है कि यदि निर्माण अवैध है तो इसे समय रहते क्यों नहीं रोका गया। हालांकि, निर्माण को लेकर नगर निगम की ओर से आधिकारिक स्थिति सामने आना अभी बाकी है।
स्थानीय लोगों ने नगर निगम प्रशासन से मामले की जांच करवाकर यह स्पष्ट करने की मांग की है कि। जालंधर के RTI एक्टिविस्ट नगर निगम कमिश्नर को दी गई शिकायत में नगर निगम से मांग की गई की तंग गलियों के बीच अवैध मार्केट का निर्माण करना खतरे से खाली नहीं है क्योंकि तंग गलियों में ना तो फायर ब्रिगेड की गाड़ी जा सकती है और ना ही इमरजेंसी के लिए कोई गाड़ी जा सकती है और यह भी बताया जा रहा है कि यह जमीन लाल लकीर में पड़ती है।


