*विधायक रमन अरोड़ा ने मुख्यमंत्री सरदार भगवंत मान को दी दीपावली की बधाई, मुख्यमंत्री सरदार भगवंत मान के मार्गदर्शन में पंजाब खुशहाली की ओर बढ़ रहा है : विधायक रमन अरोड़ा*

Uncategorized
Spread the love

जालंधर: (Jaspal kainth)-दीपावली के पावन त्यौहार पर शनिवार को जालंधर केंद्रीय से आम आदमी पार्टी के विधायक रमन अरोड़ा ने मुख्यमंत्री सरदार भगवंत मान और उनकी धर्मपत्नी डॉक्टर गुरप्रीत कौर से चंडीगढ़ में मुलाकात की। मुलाकात के दौरान विधायक रमन अरोड़ा ने उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दी।

इस दौरान विधायक रमन अरोड़ा ने कहा कि पंजाब के हरमन प्यारे मुख्यमंत्री पंजाब की तरक्की व खुशहाली के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे है।

विधायक रमन अरोड़ा ने कहा कि पहली बार पंजाब में पंजाब के हितों के बारे में पंजाब के लोगों के बारे में और खास तौर पर पंजाब के गरीब वर्ग के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने की सोच रखने वाले मुख्यमंत्री सरदार भगवंत मान लोगों की सेवा लगे हुए हैं।

जिन्होंने पहले दिन से पंजाब के लोगों की सेवा की जिम्मेदारी संभाली है। वह दिन-रात मेहनत कर पंजाब के हर वर्ग को खुशी देने की कोशिश कर रहे है।

विधायक रमन अरोड़ा ने कहा मुख्यमंत्री सरदार भगवंत मान के सामने जितने भी प्रोजेक्ट मेरे द्वारा लोक भलाई के ले गए उन्होंने तुरंत सभी प्रोजेक्ट को मंजूरी देते हुए शहर वासियों के लिए विकास के भंडार लगा दिए। इस मौके पर मुख्यमंत्री सरदार भगवंत मान और उनकी धर्मपत्नी डॉक्टर गुरप्रीत कौर द्वारा विधायक रमन अरोड़ा को दीपावली के पावन पर्व पर शुभकामनाएं दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *