*अवैध बिल्डिंग और अवैध कॉलोनियों पर चला नगर निगम का पीला पंजा, नगर निगम ने 3 कॉलोनियों को किया ध्वस्त*

पंजाब
Spread the love

जालंधर 4 अगस्त (The Mirror Punjab) नगर निगम ने जालंधर वैसट इलाक़े में काला सिंघा रोड, बूटा पिंड व सिद्धार्थ नगर में बन रही अवैध कालोनियों को ध्वस्त कर दिया है। अवैध कालोनी पर शिकंजा कसते हुए निगम टीम ने सुबह 6 बजे ही बढ़ा एक्शन लेते हुए कारवाई की है।
निगम की टीम के पास शिकायत आई थी कि काला सिंघा रोड पर अवैध कालोनियां बन रही है। जहां सिद्धार्थ नगर
में बन रहीं अवैध कोलोनी पर भी निगम ने डिच चलाई है। वहीं PUDA ने धालीवाल में भी तीसरी बार कारवाई करते हुए फिर से डिच चलाई है।
डोली पैलेस काला सिंघा रोड पर बन रही 7 दुकानों के पीछे निगम ने डिच चलाने की तैयारी की है। रोड पर बनी दुकानों की आड़ में उसके पीछे अवैध निर्माण किया गया है। जिस पर निगम के पास शिकायत आने के बाद कारवाई की जानी तय है। बताया जा रहा है कि डोली पैलेस के निकट श्मशान घाट के बाहर से अवैध बन रही
दुकानो पर भी नगर निगम ने कार्रवाई की है उसी दौरान दुकान मालिकों ने कार्रवाई का विरोध किया है लेकिन नगर निगम टीम ने कार्रवाई करते हुए उन दुकानों पर भी कार्रवाई की है। सूत्र बताते हैं कि श्मशान घाट के निकट एक डीलर द्वारा आधा दर्जन के करीब अवैध कुटया बनाने का काम भी चल रहा है और नगर निगम उन पर भी जल्द कार्रवाई करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *