जालंधर (The Mirror Punjab) -लगभग 2 माह से राजनीतिक रंगत में चल रहा लतीफपुरा मामला अब एमएलए शीतल अंगूराल के पहुंचने के बाद हल होता दिखाई दे रहा है l सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लतीश पुरा क्षेत्र से हटाए गए कब्जों के बाद अब वहां सड़क निकालने का काम शुरू किया जाएगा l सूत्रों की माने तो 60 -60 फुट चौड़ी 2 सड़कें निकाली जाएगी l उसके बाद जो लगभग आधा एकड़ जमीन बच जाएगी लगभग 27 के करीब बेघर हुए लोग दोबारा से बसाया जाएगा l हालांकि आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं हुई है l वही एक बात यह भी सामने आई है कि बेघर हुए 27 परिवार के सदस्य वहीं पर बसेरा करने की मांग के साथ साथ इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन जगतार सिंह को हटाने की भी मांग कर रहे हैं l सूत्रों की माने तो चर्चा यह भी है कि कब्ज हटाने से आम आदमी पार्टी की गिर रही साख को बचाने के लिए सघेडा जी को हटाया जा सकता है l वही चर्चा हे की एमएलए शीतल इस मसले को जल्द से जल्द हल करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान से मीटिंग कर रहे हैंl जिसके आने वाले दिनों में आधा एकड़ जमीन पर बेघर हुए लोगों को बचाया जा सकता है





