*कांग्रेस के उम्मीदवार राजिंदर बेरी के खिलाफ लोगों का गुस्सा फूटा, विधायक साहब वोट मांगना आएंगे तो उनका विरोध कर भगाया जाएगा:- मोहल्ला वासी*

Uncategorized
Spread the love

जालंधर 7 फरवरी (The Mirror Punjab) जालंधर सेंट्रल हलके के कांग्रेसी उम्मीदवार राजेंद्र बेरी की मुश्किलें कम होते नहीं दिख रहे हैं आज उनके खिलाफ गुरु नानक पुरा कमल बिहार के लोगों ने मोर्चा खोल दिया है कमल बिहार के लोगों का आरोप है कि उनके क्षेत्र में पिछले 2 महीने से पीने का गंदा पानी आ रहा है और इलाके में सड़क की खस्ता हालत के चलते इन लोगों ने कई बार राजेंद्र बेरी और नगर निगम को शिकायत की है परंतु 2 महीने बीत जाने के बाद भी समस्या का हल नहीं की है जिसके चलते आज इलाका वासियों ने राजेंद्र बेरी के खिलाफ जबरदस्त प्रदर्शन किया है। मोहल्ला वासी डेविड, पृथित बालिया, हरीश कुमार, राज कुमार,राजन शर्मा, प्रवा वालिया,सुषमा,गीता, सुनीता, रेणु, मंजीत कौर, रीता, कमला, रोशन देवी, राजविंदर, के अन्य लोगों ने कहा कि उनके क्षेत्र में अगर कांग्रेश के उम्मीदवार राजेंद्र बेरी वोट मांगने आते हैं तो उनको विरोध कर वहां से भगा दिया जाएगा। मोहल्ला वासियों का आरोप है कि कांग्रेसी उम्मीदवार राजेंद्र वेरी पूरे 5 बरस तक उनके क्षेत्र का कोई सुध नहीं लिया जिसके चलते वोट मांगने की भी वह हकदार नहीं है और नहीं इस क्षेत्र के लोग उनको वोट देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *